छत्तीसगढ़

भाटापारा – अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 31 पाव देसी मसाला शराब भी जप्त

कुश अग्रवाल भाटापारा – शहर पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसके पास से 31 पाव देसी मसाला शराब जप्त की गई है साथ ही एक एक्टिवा स्कूटी भी जप्त की गई है शक्तिमान की कुल कीमत 22790 रुपये बताई गई है। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला के द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा आदि अपराधों पर अंकुश लगाने कड़े निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है अवैध शराब के परिवहन के मामले में सागर ढीमर पिता संतोष झूमर 21 साल नयापारा वार्ड को धारा 34 दो आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ग्राम पेंड्री रोड सिद्ध बाबा शराब भट्टी के जब एक स्कूटी को पुलिस द्वारा रोका गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति स्कूटी एवं शराब को छोड़कर भाग गया बाद में पुलिस द्वारा स्कूटी वाहन के नंबर के आधार पर पतासाजी की गई और आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया उसके बाद आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तब फिर पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।

Related Articles

Back to top button