inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार बिग ब्रेकिंग – टेंट व्यवसायी के घर चाकू व कट्टे की नोक पर डकैती, 5 लाख नगद समेत गहने लूट कर फरार

डकैतों के स्थानीय होने का शक, कोई नजदीकी भी हो सकता है जिसे घर मे पैसों के रखे होने की जानकारी थी -एस पी दीपक कुमार झा

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – घटना बीती शुक्रवार की रात बलौदा थाना क्षेत्र के भाठागांव की है। पीड़ित संतोष कौशले एक टैंट व्यापारी है। शुक्रवार की रात में एक कार्यक्रम में टैंट का काम करके संतोष अपने घर लौटा था। परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। रात करीब डेढ़ बजे के बीच कुछ लोग उनके घर का गेट खटखटाने लगे। आवाज सुनकर जब संतोष ने खिड़की खोली तो एक व्यक्ति उस पर कट्टा तान दिया और दरवाजे को खोलने कहा।

इसके बाद दरवाजा व्यापारी ने खोला तो नकाबपोश पांच आरोपी अंदर आये, सभी वे हाथों में कट्टा और चाकू था। आरोपियों में घर में मौजूद महिलाओं पर कट्टा चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे अलमारी के बारे में पूछने लगे। इनमे से दो डकैत अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखा 5 लाख 29 हजार और सोने चांदी के जेवरात अपने पास रख लिए। इसके बाद महिलाओं को उनके पहने हुए जेवरात भी मांग लिए। साथ ही किसी को बताने पर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी। डकैत की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जाते वक़्त घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे का पीवीआर भी अपने साथ ले गए।

फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि, घटना के दौरान डकैतों के साथ हुई झूमाझटकी में एक महिला को चोट भी आई है। वहीं इस मामले में एसएसपी दीपक झा ने बताया कि, देर रात की घटना है। पीड़ित के मुताबिक पांच डकैत थे। पुलिस ने शिकायत के बाद धारा 395, 397 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं टेंट संचालक ने कहा कि मुझे शक पुराने लेबर पर है जो काम कर चुके है उन्हें पता रहता था मैं कहा से कितना पैसा पेमेंट लाता हु।

Related Articles

Back to top button