कभी दिल्ली की सडकों पर भीख मांगती थी ये एक्ट्रेस तो दूसरी सेक्स रैकेट गई थी पकड़ी

गीतांजलि नागपाल की कहानी उन मशहूर हस्तियों की सबसे हैरानी भरी रियल लाइफ की कहानियों में से एक है, जो आर्थिक रूप से अर्श से फर्श तक पहुंच गईं। वह भारत की एक सुपर मॉडल थीं और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रैंप वॉक करने के लिए जानी जाती हैं। दुर्भाग्य से अभिनेत्री को दक्षिण दिल्ली के एक बाजार में फोटो जर्नलिस्ट द्वारा भीख मांगते हुए देखा गया था। कहा जाता है कि उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया था। इसके बाद अभिनेत्री से दिल्ली महिला आयोग ने संपर्क किया और पता चला कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। गीताजंली अब इस दुनिया में नहीं हैं।
बताया जाता है कि 90 के दशक में गीतांजलि नागपाल मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम थीं और उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ रैंप वॉक कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखने वालीं गीतांजलि एक नेवी अफसर की बेटी थी। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई की थी। गीतांजलि बेहद खूबसूरत थीं इसलिए उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था।
इसके बाद गीतांजलि गोवा गई थीं, जहां पर उनकी एक ब्रिटिश लड़के से मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर मॉडल ने ब्रिटिश ब्वॉयफ्रेंड संग दिल्ली के एक सस्ते गेस्टहाउस में रहने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हीं दिनों गीतांजलि ड्रग्स और शराब की लत की शिकार भी हो चुकी थीं। इसके बाद साल 2007 में उन्हें दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा गया। गीतंजलि ने घरों में नौकारानी का काम भी किया।
वहीं श्वेता बसु प्रसाद टॉलीवुड में एक लोकप्रिय नाम हैं। यह अभिनेत्री एक बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में आई और हिंदी फिल्म ‘मकड़ी’ में अपनी एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। वहां से उन्होंने विभिन्न बंगाली, तमिल और तेलुगु फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स के एक होटल में सेक्स रैकेट में शामिल होने के बाद उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद वह ‘चंद्र नंदिनी’ नाम के एक टीवी कार्यक्रम में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता प्रसाद बसु (shweta basu prasad) का जन्म 11 जनवरी, 1991 को जमशेदपुर में हुआ था। श्वेता बचपन में ही परिवार के साथ मुंबई रहने आ गई थी। उन्होंने यहीं पर रहकर पढ़ाई की और पत्रकार की डिग्री लेकर एक प्रतिष्ठित अखबार में लिखना भी शुरू किया। शुरुआत से ही श्वेता का मन कला में खूब लगता था इसलिए उन्होंने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। श्वेता ने अपना काम तो शुरू टीवी से किया लेकिन जल्द ही वह फिल्मों की ओर मुड़ गईं। सबसे पहले उन्होंने 2000 में शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में काम किया।
वेश्यावृत्ति के आरोप में दो महीने रेस्क्यू होम में गुजारने के बाद नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद मुंबई लौटी थी। इस मामले में उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी थी और उन्होंने उस रात की पूरी कहानी बयां की है, जिस रात उन्हें वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद अगले 60 दिन उन पर कितने भारी गुजरे इस बारे में भी श्वेता ने दिल खोलकर अपनी बातें रखीं।




