inh24छत्तीसगढ़

ऑनड्यूटी ट्रैफिक पुलिस से किया दुर्व्यवहार, कांग्रेस नेता हुए गिरफ्तार

बिलासपुर। ऑनड्यूटी ट्रैफिक पुलिस सरेआम दुर्व्यवहार करने के जुर्म में बिलासपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता मोती थारवानी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने कांग्रेस नेता को नागपुर से गिरफ्तार किया है, मोती थारवानी ने ऑनड्यूटी ट्रैफिक पुलिस से बीते दिनों सरेराह बदतमीजी की थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता मोती थारवानी रेलवे क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष हैं, जिनका ऑनड्यूटी ट्रैफिक पुलिस से सरेराह बदतमीजी करने वाली घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button