खूबसूरत अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही सोनू, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली यानी पुरानी ‘सोनू’ को लोग आज भी बहुत प्यार करते हैं, तभी तो सोशल मीडिया पर इनके वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं. एक्ट्रेस आज कल अपने हिप्पी स्टाइल से लोगों को दीवाना बना रही हैं. एक्ट्रेस का एक और बीच वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
बीच पर लगाई दौड़
इस वीडियो में एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) बीच पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो को फैंस से साझा करते हुए निधि ने लिखा, ‘सूर्यास्त के अलग-अलग रंग. मॉनसून में सूर्यास्त अलग तरह के खूबसूरत होते हैं. सूरज ढलने से पहले बादलों के पीछे छिप जाता है और कितने सुंदर रंग भिखेरता है. पूरा आकाश खूबसूरत रंगों से भरा रहता है जब तक अंधेरा नहीं हो जाता.
‘खाना बनातीआईंं नजर
https://www.instagram.com/reel/CQh9JNUhonZ/?utm_source=ig_web_copy_link
बिकिनी वीडियो हुआ था वायरल
बता दें, कुछ दिनों पहले ही निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) का एक बिकिनी वीडियो खूब वायरल हुआ था. उस वीडियो में वो जंगल के बीचों-बीच एक तलाब में नहाती नजर आ रही थीं. कई लोगों ने निधि से यूट्यूब चैनल चलाने के लिए भी कहा. वहीं कई लोग, और लंबे वीडियो डालने के लिए कह रहे हैं. वैसे निधि के सारे ही वीडियो बड़े मजेदार हैं.
https://www.instagram.com/reel/CQfanCMBS_f/?utm_source=ig_web_copy_link
अब शो से बनाई दूरी
बता दें कि निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनालिका यानी सोनू का किरदार निभाती थीं. सोनू टप्पू सेना की सबसे होशियार मेंबर है. अब इस किरदार को पलक सिधवानी निभा रही हैं. निधि और पलक से पहले झील मेहता ने ये किरदार निभाया था.




