छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे, केंद्र सरकार चाहे कुछ भी कर ले – सीएम बघेल
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर बवाल मचा है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं।
इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा है कि अगर देश में एनआरसी लागू हुआ तो मैं एनआरसी रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा. भूपेश बघेल ने साफ कहा है कि वह छत्तीसगढ़ में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे. सरकार चाहे कुछ कर ले।




