inh24छत्तीसगढ़

10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन के देशव्यापी आहवान पर राजनांदगांव जिले में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की।

Read Also – छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का खतरा, 200 से ज्यादा मुर्गियों की मौत से हड़कंप

अपने आंदोलन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने कहा कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन का लाभ दिया जाए, श्रमिक विरोधी कानून केंद्र सरकार वापस ले, वहीं सभी प्रकार के निजी करण तत्काल बंद किए जाएं, मनरेगा के काम का दायरा बढ़ाकर 200 दिन किया जाए और मजदूरी ₹500 प्रतिदिन किया जाए। इसके साथ ही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य मांगों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपने आंदोलन के दौरान रखा है। 

Related Articles

Back to top button