inh24छत्तीसगढ़

कोरोना माहामारी के बीच राजनांदगांव जिले सहित अंचल मे घर घर बिराजे गणपति बप्पा, गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर भक्तो मे काफी उत्साह देखा गया

राजनांदगांव जिले सहित अंचल मे गणेशोत्सव पर्व को लेकर धूम रही भक्तगण सुबह से हि गणेश प्रतिमा खरीदते नजर आये इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते मुर्तिकारो ने चार फीट तक हि गणेश प्रतिमा का निर्माण किया गया है मुर्तिकारो ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विभिन्न आकार एव मुद्रा मे तैयार किया गया है । गणेश ब्रिक्री पंडालो मे भक्ती भाव का माहौल बना रहा लोग गणेश की प्रतिमा खरीदने मे जुटे रहे लेकिन इन पंडालो मे डीजे धुमाल की धुन सुनाई नही दी कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने डीजे धुमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है ।

श्रध्दालू घर घर और गणेश पंडालों में शुभ मुहूर्त में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लंबोदर महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियां ले जाने का क्रम सुबह से रात तक चला। बिना डीजे, धुमाल, बैंड बाजे के साथ भगवान गणेश को विभिन्न वाहनों में ले जाते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।घरों में अष्टविनायक की मूर्ति स्थापित की गई है। बच्चे अपने पालकों के साथ साइकिल, बाइक में मूर्तियां ले जाते दिखे। हालाकि कोरोना संक्रमण के चलते मुर्तिकार प्रतिमा की ब्रिक्री को लेकर डरे हुए थे

गणेश उत्सव समिती व्दारा गणेश को विराजित करने के लिए संशय की स्थिती बनी हुई थी हालाकि कोविड 19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए गणेश पडालो मे मुर्ति स्थापना करने की अनुमति प्रशासन ने दी है ।

Related Articles

Back to top button