Youth Corner

IBPS Clerk Bharti 2020 – आईबीपीएस ने क्लर्क के 1557 निकाली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

इंस्टीट्यूट फॉर बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IBPS Clerk भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है.यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों में क्लेरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क (CRP Clerk-X 2021-22) के माध्यम से इस वर्ष कुल 1557 पदों के लिए उम्मीदवारों का कॉमन रिक्रूटमें प्रॉसेस (सीआरपी) चयन किया जाना है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज, 2 सितंबर 2020 से आरंभ हो रही हैं। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2020 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस के अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

read also,,रायपुर – दो शातिरों ने किसान के खाते से पार किए 9 लाख रूपये, पढ़े मामला

संस्थान ने क्लर्क पदों के लि पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2020 निर्धारित की है। वहीं, उम्मीदवार क्लर्क पदों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान, अपने आवेदन में संशोधन और ऑनलाइन सबमिट किये गये आवेदन का प्रिंट-आउट भी 23 सितंबर 2020 तक ही ले पाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन 2020 डाउनलोड कर सकते हैं और आईबीपीएस क्लर्क 2020 ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर पहुंच सकते हैं।

यहां करें आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन 2020 डाउनलोड

आईबीपीएस क्लर्क 2020 ऑनलाइन अप्लीकेशन के लिए लिंक

कौन कर सकता है आवेदन?

आईबीपीएस क्लर्क 2020 ऑनलाइन अप्लीकेशन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए और आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय उनके पास ग्रेजुएशन मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट उपलब्ध होनी ताकि अपना पास पर्सेंटेज ऑनलाइन फॉर्म भरते समय दर्ज कर पाएं। शैक्षिक योग्यता के साथ ही साथ उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2020 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए, अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1992 पहले और 1 सितंबर 2000 के बाद न हुआ हो, जिसमें ये दोनो तिथियां भी शामिल हैं।

जाने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2020 आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क 2020 ऑनलाइन अप्लीकेशन के लिए अप्लीकेशन पोर्टल पर विजिट करने के बाद सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी के विवरण भरने होने होंगे। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड संस्थान द्वारा ईमेल और मोबाईल नंबर भेजा जाएगा, जिसके जरिए लॉगइन करके अपना उम्मीदवार अपना आईबीपीएस क्लर्क 2020 ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

Read also,,फ्री में गैस सिलेंडर पाने का आखिरी मौका है आपके पास, क्या करवाया है आपने रेजिस्ट्रेशन, जाने कैसे करें

Read also,,हेल्थ टिप्स – बवासीर होने पर करे इन चीजों का सेवन , जल्द मिलेगा आराम

Read also,,प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ को मिले लाइक से अधिक डिसलाइक, बना Dislike का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Read also,,हेल्थ आईडी बनवाने चाहिए हैं सिर्फ इतने डाक्यूमेंट्स, फर्जी खबर का PIB ने ट्वीट कर किया पर्दाफाश, जान लीजिए आपके काम की है यह खबर

Read also,,बड़ी खबर – आज से छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी बसें, बस मालिकों ने लिया फैसला

Read also,,छग – कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के लिए पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन संबंधी विशेष व्यवस्था, हुई 30 से 40 प्रतिशत कटौती एवं महिनेवार, जानें

Read also,,खुशखबरी ! BSNL का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा

Read also,,हेल्थ टिप्स – अदरक पानी पीने से सेहत को होते है ये 5 गजब के फायदे, जानकर आप भी चौक जायेंगे

Related Articles

Back to top button