6 February 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, आज का राशिफल
आज का राशिफल 6 फरवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 6 February 2021: कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, किनके बनेंगे बिगड़े काम, जाने आज का राशिफल, शनिवार 6 फरवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 6 फरवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi)
मेष – पारिवारिक समस्या के चलते चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आपसे दूसरों की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। लापरवाही न करें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।
वृषभ – आज का दिन शानदार रहेगा। काफी साल से रूकी हुई रकम मिलने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता रहेगी।। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन – भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नई योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। व्यवसाय का विस्तार संभव है। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों की मदद मिल सकती है। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।
कर्क – आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। शांतचित्त और विवेक से कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल के दर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। सत्संग से शांति मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें।
सिंह – आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आने-जाने में कार्य करने समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भारी सामान, मशीनरी आदि के इस्तेमाल के दौरान लापरवाही न करें। गुस्से व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आज किसी काम में धनहानि की आशंका है। नौकरीपेशा की उन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या – सामाजिक जीवन मे मान सम्मान मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मजेदार रहेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। अपरिचित लोगों से दूरी रखें। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी।
तुला – आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। बड़े सौदे अच्छा खासा फायदा होने की संभावना है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति बेहतर होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता दूर होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक – यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आध्यात्मिक, ज्ञानार्जन तथा पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
धनु – नकारात्मकता में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम ज्यादा करना होगा। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकती है। कोई बुरी सूचना मिलने से दुखी हो सकते हैं। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा।
मकर – लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरे शहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। छात्रों को पढ़ने-लिखने में काफी मेहनत करनी होगी। दान, पूजा-पाठ करने की अच्छा आज प्रबल रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रह सकती है। किसी मित्र से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है।
कुंभ – आपको खुशखबरी मिलेगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। खुशखबरी मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता तथा उत्साह में बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बेचैनी रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्तेकी सूचना मिलेगी। किसी कार्य में जानकारों की मदद मिलेगी।
मीन – किसी वरिष्ठ, अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। कोई उलझन दूर होकर सुख-शांति बनी रहेगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। तनाव से दूर रहें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भेंट व उपहार मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। घूमने के लिए जाएंगे।



