25 December 2020 – जानिए आज ग्रहों की चाल, आज का राशिफल
आज का राशिफल 25 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 25 December 2020 : आज दिन शुक्रवार 25 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए आज ग्रहों की चाल के अनुसार राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। किस राशि के जातकों को शुभ सूचना मिलेगी। आज का राशिफल 25 दिसंबर 2020 Today’s Horoscope in Hindi
मेष – बेवजह खर्च में कमी आएगी। कोर्ट के लंबित मामले आगे बढ़ेगें।नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। शत्रु पक्ष आज आपको परेशान करने का प्रयास करेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसायियों की स्थिति सामान्य रहेगी।
वृषभ – आपके लिए जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियाें में सुधार आएगा।आज सभी लोग आपके अनुकूल होंगे। कारोबार में आपको अकस्मात लाभ होगा। आपके निर्धारित हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। यात्रा करते समय सावधान रहें।
मिथुन – दोस्तों और परिजनों की आपको किसी काम में मदद मिलेगी। ऑफिस में सतर्क रहकर काम करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बेवजह के खर्च में कमी आएगी। नए संबंध बनेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और प्यार बना रहेगा।
कर्क – रिश्तों के मतभेद दूर होंगे। नए काम मिलेंगे। प्रेम संबंध बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम वाला होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यवसायियों को नए कार्य में सफलता मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में सुधार करने का प्रयास शुरू कर दें।
सिंह – सोच विचार कर खर्च करें। बेवजह खर्च करने से भविष्य में परेशानी में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अपने लंबित मामलों पर ध्यान दें। मित्रों के साथ दिन गुजर सकता है। शुभ सूचना मिलेगी। नई योजना शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी।
कन्या – व्यवसाय में नए निवेश के अवसर मिलेंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगी। प्रेमियों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। पुराने कार्य के अच्छे नतीजे मिलेंगे, नया काम मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। सामाजिक जीवन में आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। जरूरी फैसले लेने से बचें।
तुला – आफिस में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक की स्थिति अच्छी रहेगी। लोगों की मदद कर सकते हैं। परिजनों की सलाह से काम करें। स्वास्थ्य को लेकर के लापरवाही न बरतें। आज के दिन आपकी चिंता दूर होगी। कारोबारियों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। माता-पिता का ख्याल रखें।
वृश्चिक – परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। खर्च कम होने और आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे। कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खानपान को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके लिए सभी काम के लिए अनुकूल दिन है। मित्र आपसे सलाह ले सकते हैं।
धनु – आज का दिन शानदार है। आपके सभी काम पूरे होंगे। निजी क्षेत्र में काम करने वालों की आज मैनेजमेंट से सराहना मिलेगी। धन लाभ के योग मिल हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिणाम देने दिन रहेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। बाहर के खान पान को लेकर सावधान रहें।
मकर – आपकी आर्थिक हालत अच्छी रहेगी।। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं। आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके मित्र कुछ कामों में आपकी सहायता करेंगे। रकम के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ – जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है, लेकिन चिकित्सकों से मुलाकात कर राय जरूर लें। कारोबार पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नई योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी।
मीन – आज सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। ऎसे में किसी से बात करने से आपको दूर चाहिए। आज रिश्तेदारों के घर आने संभावना है। आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निवेश में शानदार सफलता मिल सकती है। हर काम पूरे होंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।




