बिलासपुर – प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 52 पहुंच चुका है। तो राजधानी में अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं, आज बिलासपुर में कोरोना की वजह से एक कैदी की मौत हो गई है।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ी लोक गायिका को विवाह का झांसा देकर बनाया अवैध संबंध, चढ़ा पुलिस के हत्थे
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल जेल में कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को एक और कैदी की मौत हो गई है। जेल में बंद 85 साल के कैदी ने कोविड-19 अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कैदी को 3 दिन पहले एम्स रायपुर के लिए रेफर किया गया था, लेकिन वहां भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे फिर बिलासपुर ले गए थे। इस मामले की अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।



