छत्तीसगढ़

बीजेपी के कार्यक्रम में भारी बवाल, नेता ने मारी कार्यकर्ता को गोली, 9 साल पूरा होने पर था कार्यक्रम


बिहार बीजेपी कार्यक्रम में भारी बवाल हुआ है। जमकर कुर्सियां चलीं। मारपीट की गई। गोलीबारी की गई। एक नेता ने एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। इसके बाद तो भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने उस नेता की खदेड़कर पिटाई की। बीच-बीच में पुलिस उसे बचाती रही।



इसके बाद किसी तरह उस नेता की जान बची। इसका वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी का वो नेता अपने साथ पिस्तौल भी लेकर आया था। किसी बात पर बहस हो गई तो सीधे पिस्तौल निकाल कर गोली मार दी।

मिली जानकारी अनुसार मुरलीगंज गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित की गई थी। महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन था।

बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह को शामिल होना था। लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत में ही दो गुट आपस में उलझ गए। मामला मारपीट और गोलीबारी तक जा पहुंची। जिसमें एक भाजपा नेता को गोली लग गई। वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में मुरलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Related Articles

Back to top button