22 May 2020 – इन जातकों के राशि के लिए है खास दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: कार्यक्षेत्र में कोई बड़े बदलाव से इस वक्त बचना चाहिए, महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी वरिष्ठ जनों का सहयोग जरूर लें। पिछले काफी समय से चली आ रही इच्छाओं की पूर्ति का प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है।
वृषभ: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना इस समय में बहुत जरूरी है। अतः अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। धन प्राप्ति की राह में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
मिथुन: परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नही हैं। बहुत मेहनत के बाद ही कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। सीमित मात्रा में धन प्राप्ति का योग हैं परंतु अत्यधिक खर्चे मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अच्छा रहेगा।
कर्क: उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज सभी ग्रह-नक्षत्र मिलकर आपकी इच्छाओं की पूर्ति में विशेष रूप से सहयोग दे रहे हैं। वैभव लक्ष्मी मां की कृपा आपके वैभव को बढ़ाने में सहायक रहेगी।
सिंह: नए काम की शुरुआत भी करेंगे, जिसमें सफल होंगे। जो भी बाधाएं आएंगी, उसे आत्मविश्वास और उच्च मनोबल से पार कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। व्यवसाय में भी कुछ पैसों का निवेश करेंगे।
कन्या: काम आसानी से पूरे होंगे। बुद्धि व विवेक का सही उपयोग करके सफलता प्राप्त करेंगे तुरंत निर्णय लेने से लाभ होगा। धन प्राप्ति में आ रही बाधा खत्म होंगी। खर्च को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। आज धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी।
तुला: करियर से संबंधित मुश्किलें आ सकती हैं परंतु अपनी ज्ञान शक्ति के बल पर आप आज अपने आपको शांत रखेंगे और सही वक्त आने का इंतजार करेंगे। आपदा से लड़ने का इससे बेहतर तरीका कोई हो ही नहीं सकता। धन की दृष्टि से प्रतिकूल दिन है।
वृश्चिक: व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह एक उत्तम दिन है। बहुत अधिक संख्या में ग्राहक उनके पास आएंगे और उनसे धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले जातक के नए संपर्क बनेंगे। सभी जातकों का धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है।
धनु: जितना ज्यादा मन को शांत रखकर काम करेंगे, उतना ज्यादा कामयाबी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। कार्य करते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में गलती की संभावना हो सकती हैं। धन प्राप्ति के लिए प्रयास करने पर जरूर सफलता मिलेगी।
मकर: कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलें रहेंगी। एक-साथ बहुत सारे काम को पूरा करने की समय सीमा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा जिसकी वजह से तनाव रहेगा। परिवार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा और वक्त पर काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। विभिन्न स्रोत से धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे।
कुंभ:आपके सभी काम आराम से पूर्ण होंगे, पुराना सारा सेटअप होने की वजह से ज्यादा प्रयास की जरूरत भी नहीं होगी। किए हुए काम का पैसा पाने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। अभी सिर्फ काम पर फोकस करना ही अच्छा रहेगा।
मीन: यह समय अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का है। आपके प्रयास ना केवल आपका स्टेटस बढ़ाएंगे साथ ही साथ दुनिया के सामने आपकी बेहतर छवि प्रस्तुत करेंगे। धन प्राप्ति के लिए मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। सभी इच्छाओं की पूर्ति का समय भी है।




