खड़ी ट्रक से जा टकराई एम्बुलेन्स, मौके पर हुई चालक की मौत, महासमुंद की घटना

हरीश यादव – महासमुंद जिले में बीती रात लभरा संगीता पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 353 पर ओड़िसा बलांगीर से नागपुर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस ने खड़ी ऑयल से भरी ट्रक को जोरदार टक्कर मारी । टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी | आप को बता दे कि ओड़िसा बलांगीर से एम्बुलेंस क्रमांक ओडी 15 एन 6620 मरीज को रायपुर ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में 2 ड्राइवर सामने और एक मरीज के साथ 3 परिजन पीछे बैठे थे।
READ ALSO – पिथौरा – जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, तेज रफ्तार कार 40 फीट नीचे गीरी, दो हुवे घायल
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद लभरा के पास संगीता पेट्रोल टंकी के सामने एम्बुलेंस सड़क किनारे ऑयल से भरी आंध्रप्रदेश की ट्रक एपी 31 टीडी 3799 के पीछे जा घूसी। एम्बुलेंस चला रहे ड्राइवर उत्पल बाग के सामन में बैठे शरद जेना (30)की दबने से वही पर मौत हो गई। वाहन में सवार मरीज और उसके परिजन सुरक्षित हैं। रात को रायपुर रवाना कर दिया गया था।
READ ALSO –छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कॉलेज भवन और सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति की घोषणा
घटना रात्रि लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। आंध्रप्रदेश के ट्रक ड्रायवर एम श्रीनू ने बताया है कि रात्रि 12 बजे वह लभरा के पास पहुंचे। अपने खलासी के साथ खाना बना कर ट्रक के भीतर ही दोनों आराम कर रहे थे। 2 बजे रात्रि में ट्रक के जोर से हिलने से उनकी नींद खुली। ट्रक चालक ने बताया कि वह आंध्रप्रदेश से ऑयल लेकर आईपी कंपनी राजनांदगांव जा रहे थे। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मृतक शरद जेना की लाश पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा कर आगे की करवाई शुरू की है।




