सीएम भूपेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, बोले हिटलर के जैसे बोल रहे मोटा छोटा भाई
मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से करते हुए तंज कसा है
नागरिकता संशोधन कानून के मामले पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी के ओर से लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोला जा रहा है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से करते हुए तंज कसा है। सीएम भूपेश ने कहा कि मोटा भाई, छोटा भाई बिल्कुल उसी तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, जो हिटलर करता था।
सीएम भूपेश ने कहा, ‘हिटलर ने अपने भाषण में कहा था कि मुझे गाली दो, लेकिन जर्मनी को गाली मत दो. मोटा भाई-छोटा भाई भी इसी तरह की बात कर रहे हैं, बिल्कुल वैसी ही भाषा बोल रहे हैं’ गौरतलब है कि कई बार कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के पहले पांच साल नरेंद्र मोदी के थे, लेकिन दूसरे कार्यकाल के ये सात महीने पूरी तरह से गृह मंत्री के रहे हैं। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही इसके खिलाफ प्रस्ताव लाने की तयारी रही है।




