Breaking News

पीएम मोदी ने लाल किले से फहराया तिरंगा, सुइये उनका भाषण लाइव यहां


आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है. इस बार का स्वतंत्रता दिवस इसलिए और खास है क्योंकि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई. यह 9वां मौका है, जब नरेंद्र मोदी ने पीएम के तौर पर झंडारोहण किया. लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने कहा, आज का दिवस ऐतिहासिक है. आज नहीं राह, नए संकल्प, नए सामर्थ के साथ कदम बढ़ाने का शुभअवसर है. आजादी के जंग में गुलामी का पूरा काल खंड संघर्ष में बीता है. हिंदुस्तान का कोई कोना ऐसा नहीं था, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो. जीवन न खंपाया हो. आहुती न दी हो. आज हम सब देशवासियों के लिए हर महापुरुष को , त्यागी को बलिदानी को नमन करने का अवसर है. उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का अवसर है.

आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है. इस बार का स्वतंत्रता दिवस इसलिए और खास है क्योंकि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई. यह 9वां मौका है, जब नरेंद्र मोदी ने पीएम के तौर पर झंडारोहण किया. लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Source by ANI_HindiNews





Related Articles

Back to top button