Breaking News

शर्मनाक हरकत – छात्रा को सरेआम किया छात्र ने किस, 12 छात्र छात्राएं तत्काल निलंबित |


ओडिशा के विनायक आचार्य कॉलेज से छात्रों का एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां कुछ सीनियर छात्रों ने एक नाबालिग छात्रा की रैगिंग करते हुए उसे जबरन किस किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन ने 12 छात्रों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। वहीं पुलिस ने 5 छात्रों पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता को सीनियर छात्रों ने घेर लिया था, जिसके बाद इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में कॉलेज प्रिंसिपल प्रमिला खडंगा ने मीडिया को बताया कि वीडियो में दिख रहे 12 छात्रों की पहचान कर उन्हें खराब चरित्र का प्रमाण पत्र देते हुए निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले में बेरहमपुर के एसपी विवेक सरवाना ने कहा कि वायरल वीडियो काफी डिस्टर्बिंग है। इन छात्रों को अपनी करनी का अंजाम भुगतना होगा।

बेरहमपुर एसपी ने आगे कहा कि जिन पांच छात्रों पर पॉक्सो एक्ट लगाया गया है, उसमें से 2 नाबालिग हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जिसमें ये भी सामने आया है कि लड़कों के ग्रुप को कुछ सीनियर छात्राओं ने रैगिंग के लिए उकसाया था। अगर उन 5 लड़कियों की सहभागिता नजर आती है, तो इस मामले में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button