Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

CGNews – विवाहित महिला की प्रेम प्रसंग में हुई मौत, 3 दिनों तक नही हुवा अंतिम संस्कार, बनी तनाव की स्थिति

जशपुर-  पत्थलगांव का पतरापाली गांव में एक विवाहित महिला का प्रेम प्रसंग में मौत हो जाने के बाद मृतिका के शव को तीन दिन के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया. गांव में समाज के लोगों के दो पक्ष बन जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए काफी तनाव की स्थिति बन गई थी.

गांव में महिला के शव का अंतिम संस्कार को लेकर कोई भी आगे नहीं आ रहा था. इस वजह तीन दिन तक लोगों मे बैठक और  वाद विवाद होते रहा. अंत में पत्थलगांव पुलिस को यंहा दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन जाने की सूचना मिली।

जिसके बाद भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल भी इस विवाद को दूर करने मे विफल साबित हो गया था.ऐसी स्थिति में पत्थलगांव SDOP धुर्वेश जायसवाल ने दोनों पक्षों के विरुद्ध सख्ती बरती. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने गांव के युवकों को साथ लेकर मृतिका के शव को दफना कर अंतिम संस्कार करा दिया।

इस विवाहित महिला के पुत्र ने अपनी मां की मौत के लिए गांव के ही कमलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है. इस नाबालिग बच्चे ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश कुमार जायसवाल ने बताया कि महिला की मौत के बाद अम्बिकापुर सिटी कोतवाली में मर्ग कायम किया गया है । तथा वंहा शव का पीएम कराया गया है. अम्बिकापुर अस्पताल से पीएम डायरी आने के रिपोर्ट के आधार पर विधिवत कार्यवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button