किशोरी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, भाई ने दर्ज करवाया मामला, हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी जनपद में एक दलित नाबालिग किशोरी के साथ चार लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद से किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे गंभीर हालत में इलाज के लखनऊ रेफर किया गया है. मामला मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र का है. मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुरा मामला मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शनिवार देर रात अपनी दादी के लिए खाना लेकर जा रही किशोरी को गांव के ही 4 लोगों ने पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत खराब हो गई.
पीड़ित किशोरी किसी तरह घर पहुंची, किशोरी ने जब आपबीती सुनायी तो उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जिसके बाद पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिया उसमें गांव के 4 लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया.
उन्होंने बताया बच्ची की हालत ठीक है. उसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है. किशोरी के भाई ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है. सभी पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच कारकार दोषियों के कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बालिका के भाई ने थाने में जो तहरीर दी है उसमें 5 लोगों को नामजद किया गया है। सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है: अरुण कुमार सिंह, SSP, लखीमपुर (11.09)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



