राहुल गांधी से कल 10 घंटे हुई पूछताछ, आज फिर होना है पेश, पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए आज एक बार फिर तलब किया है. कल के शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से तैनात हैं, ईडी के दफ्तर से लेकर कांग्रेस के मुख्यालय तक सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं. कल (सोमवार) एजेंसी के अधिकारियों ने राहुल से करीब 10 घंटों तक पूछताछ की. उन्हें तीन घंटे के बाद लंच ब्रेक दिया गया और वह अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गए, जिनका सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके बाद वह वापस ईडी मुख्यालय पहुंचे जहां देर रात तक उनसे दोबारा पूछताछ की गई.
राहुल से कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कुछ लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी. एक सूत्र ने कहा, “डोटेक्स फर्म ने कथित तौर पर यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया. यह एक ऋण था जो उन्होंने 2010 में YI (यंग इंडियन) को दिया था. डोटेक्स मर्चेडाइज द्वारा दिया गया लोन कभी वापस नहीं किया गया था. इस लोन का भुगतान करते समय वाईआई को शामिल किया गया था. इस मामले में सोनिया गांधी को भी तलब किया गया है.
इससे पहले राहुल गांधी की पेशी पर कल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली समेत देश के कई शहरों में ईडी कार्यालयों के बाहर ‘सत्याग्रह’ किया और मार्च निकाला, जिसे पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है . यह जांच ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार के मालिकाना हक वाली ‘यंग इंडियन’ कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है. ‘नेशनल हेराल्ड’ को ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (ALJ) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इस पर ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ का स्वामित्व है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल फिर से नेशनल हेराल्ड जांच मामले में शामिल होने के लिए कहा गया है: सूत्र pic.twitter.com/hY0lVLNEyV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





