Breaking News

मदरसे में बच्ची का अश्लील विडीयो बनाकर ब्लैकमैल करने वाला मौलाना गिरफ्तार


मदरसे में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला नवादा जिले से जुड़ा है. नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के एक इलाके से मदरसे से मौलाना की गिरफ्तारी हुई है. मौलाना की पहचान जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी गांव निवासी शहादत हुसैन के रूप में हुई है, जो पिछले 3 साल से मदरसे में पढ़ाने का काम करता था.

मिली जानकारी अनुसार नूरी मस्जिद में करीब 90 छात्र मदरसे में पढ़ाई करते हैं. इसी मदरसे में छात्रा के साथ अश्लील हरकत की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया है. मौलाना पर परिवार वालों ने यह आरोप लगाया है कि पढ़ाई के दौरान मौलाना बच्ची का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था. उसी दर्ज शिकायत पर कौवाकोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया, जहां पोक्सो एक्ट के तहत उसके ऊपर कार्रवाई की जा रही है।

पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी का कहना है कि उसके मोबाइल फोन की भी सघन जांच की जा रही है. अगर अन्य बच्चियों के भी कुछ सुराग उसके पास से मिलते हैं तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने उसे पूर्ण जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार मौलाना का कहना है कि वह इस पूरे मामले में निर्दोष है. उसे फंसाया जा रहा है. जिस बच्ची ने शिकायत दर्ज कराई है उससे उसका कई सालों से अफेयर चल रहा थास मगर उसे इस पूरे मामले में जानकर फंसाया गया है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button