
कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र ग्राम पंचायत परसगडी में कोरोना काल के चलते गांव में मुहल्ला क्लास लगा कर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। वहीं बच्चों को शिक्षकों द्वारा उच्च शिक्षा के साथ-साथ चित्रकला की भी जानकारी दी जा रही है। कोरोना काल में नया तरीका अपना कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।मुहल्ला क्लास अभियान के शुरू किया गया है, जिसमे कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों को रोज शिक्षा दी जा रही है।यहां के शिक्षक छात्र-छात्राओं को घर-घर जाकर बुलाते हैं और उन्हें शिक्षा दे रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों द्वारा सैनिटाइजर का उपयोग और बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया जाता है। वहीं, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए बच्चों को सावधानीपूर्वक शिक्षा दी जा रही है। वहीं बच्चों के माता-पिता का कहना है कि जब तक बच्चों की वैक्सीन नहीं बन जाती है तब तक बच्चों को स्कूल भेजना उचित नहीं है।



