बिहार

नक्सली हमला-नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन को बनाया निशाना, घंटो तक बंद रहा ट्रेन

बिहार के नक्सोल प्रभावित जमुई जिले में बड़ी नक्सगली वारदात हुई है। वहां दो दर्जन से अधिक माओवादी नक्सलियों ने पटना-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित चौरा स्टेशन को कब्जा कर ट्रेनों का परिचालन घंटों रोके रखा।

घटना को लेकर खास बात यह है कि भागलपुर सहित पूर्वी बिहार में नक्स ली हमले के खुफिया इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट थी। इसके बावजूद यह वारदात हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सरली 29 जुलाई से तीन अगस्त के बीच अपने मारे गए साथियों की याद में शहीद सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान शनिवार की सुबह स्टे2शन पर पहुंचे नक्ससलियों ने रेल कर्मियों को हथियार के बल पर कब्जान में ले लिया। इसके बाद स्टे‍शन होकर ट्रेनों को चलने से रोक दिया।

इस वजह से स्टे शन के दोनों तरफ अन्यह स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी हो गईं। नक्सेली हमले के पहले इस मार्ग से होकर अंतिम ट्रेन साउथ बिहार एक्सप्रेस सुबह 3:20 में गुजरी थी। इसके बाद से यह मार्ग घंटों अवरूद्ध रहा।

Read also – http://INDIA vs ENGLAND – Ben Stokes इंडिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों की टुकडि़यां घटना-स्थल पर पहुंचीं। पास के झाझा स्टे शन से एक इंजन पर सवार होकर रेल सुरक्षा बल का एक दस्ता भी पहुंचा। पुलिस के पहुंचने पर नक्स‍ली भाग निकले। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका।

घटना की बाबत स्टेशन मास्टर ने एसपी प्रमोद मंडल ने बताया कि नक्ससलियों ने ट्रेन परिचालन रोक दिया था। उन्होंीने इसकी सूचना कंट्रोल रूम व पुलिस को देने की बात कही तथा स्टेशन को विस्फोपट कर उड़ा देने की भी धमकी दी।

Related Articles

Back to top button