inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर – आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल, गंगालूर थानाक्षेत्र की घटना

बीजापुर जिले में सड़क सुरक्षा पर निकले सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने हमला किया है। बुरजी और पुसनार के बीच हुए आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। जवान को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। गंगालूर थानाक्षेत्र के बुरजी और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी और सीएएफ के जवान सड़क सुरक्षा पर निकले थे तभी गंगालूर थानाक्षेत्र के बुरजी और पुसनार के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को तुरंत कैंप लाया गया। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button