छत्तीसगढ़

पार्किंग की सही वयव्स्था न होने के कारण जिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस को करना पड रहा इन्तजार


कांकेर। कांकेर जिला अस्पताल के पास से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जिला अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिसमें चारामा से रिफर किए गए मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंची एंबुलेंस वाहन गेट से कुछ दूरी पर अव्यस्थित ढंग से खड़ी गाड़ियों के बीच फंस गई।



read also- सड़क हादसे में माजदा में लगी आग, माजदा चालाक और परिचालक की जलने से मौत

पार्किंग की अव्यस्थित ढंग से वाहन रखने के कारण मिनटों तक एंबुलेंस खड़ी रही और मरीज तड़पता रहा। मोटर साइकिलों को हटाने के बाद एंबुलेस मुख्य द्वार तक पहुंच सकी। पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने अस्पताल प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गाड़ियों की पार्किंग सही से नहीं होने के कारण आए दिन आपातकालीन स्थिति में मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस वाहन को अस्पताल के मुख्य द्वार तक पहुंचने में दिक्क्तों का सामना करना पढ़ रहा है।



Related Articles

Back to top button