उत्तर प्रदेश

नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने मैनेजर को मारा चाकू…. |


CRIME NEWS: वाराणसी में प्राइवेट हॉस्पिटल की नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मैनेजर के सिर पर चाकू से वार कर दिया। इस मामले में हाथीडीह निवासी स्वरूप पांडेय ने चितईपुर थाने में सुंदरपुर नेवादा निवासी पवन कुमार यादव और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।जिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उसके मुताबिक वह भिखारीपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मैनेजर है।



CRIME NEWS: हॉस्पिटल में कार्यरत पवन कुमार यादव को उसकी लापरवाही के कारण प्रबंधन ने नौकरी से हटा दिया था। बीते 10 जून की रात पवन उसे हॉस्पिटल के गेट पर मिला और चितईपुर चौराहा स्थित शराब के ठेके तक छोड़ने को कहा। उसे बाइक पर बैठाकर ले गया।शराब के ठेके के समीप पहुंचते ही पवन ने अपने दो साथियों को आवाज दी और उसे पकड़ लिया। इसी दौरान पवन ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। इस सिलसिले में चितईपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

READ MORE- सड़क हादसे में माजदा में लगी आग, माजदा चालाक और परिचालक की जलने से मौत



Related Articles

Back to top button