क्राइम

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँच चुके रायगढ़


रायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ पहुँच चुके है। हनुमान चालीसा पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शाम 4.30 से 5 बजे तक कम्बोडिया विदेशी दल की प्रस्तुति होगी।कार्यक्रम की शुरुआत में इस अवसर पर आमंत्रित विदेशी एवं अंतराज्यीय कलाकारों का मार्च पास्ट होगा। शाम 5.15 से 7.30 बजे तक अंतर्राज्जीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता होगी जिसमें उत्तराखंड, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ की टीमें भाग लेंगी। रात्रि 7.30 से 9 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (इंडियन आइडल) सण्मुख प्रिया भजन संध्या की प्रस्तुति देंगी एवं रात्रि 9 से 10.30 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (सारेगामा फेम) शरद शर्मा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

read also- Big Breaking-पद्मश्री अनुज शर्मा करेंगे बीजेपी में प्रवेश, यहां से लड़ेंगे चुनाव….



Related Articles

Back to top button