कवर्धा – प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण और बेजा कब्जा पर चलाया बुलडोजर

सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी – कवर्धा में जिला प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण और बेजा कब्जा पर बुलडोजर चलाया है लेकिन इस बार शहरी क्षेत्र में नही बल्कि कवर्धा के रवेली गांव में नदी के किनारे बनाये गये 04 काम्पलेक्स ,सरकारी घांस भूमि में बनाये एक काम्प्लेक्स और धान खरीदी केन्द्र की सरहद में बनाये गये एक अहाता को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त किया है।
जिला प्रशासन की माने तो ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया था फिर भी अतिक्रमण कारियो द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया आखिरकार प्रशासन को कडे कदम उठाने पडें और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही की गई है।
अतिक्रमण हटाने पहूचे प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के गुस्से का भी सामना करना पडा, प्रभावित लोगों ने प्रशासन पर भेद भाव करने की भी आरोप लगाया और कार्रवाही के बाद कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखी और व्यवस्थापन की मांग करने लगे। कलेक्टर ने सभी स्थितियों की जांच के पश्चात् व्यवस्थापन का आवश्वासन दिया तब ग्रामीण वापस लौटे।



