कनिका कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना, ऋषि कपूर ने डरकर किया ये ट्वीट तो हो गए ट्रोल
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर कनिका कपूर और यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'आज कल कुछ 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है, डरता हूं
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कनिका लंदन से हाल ही में वापस इंडिया आई थीं। उनकी पिछले 4 दिनों तबीयत काफी खराब थीं, जब टेस्ट कराया तो कोरोना पॉजीटिव आया। उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में आईसोलेशन में रखा गया है।
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कनिका के हालत से डर गए है। उन्होंने कनिका कपूर को एक ट्वीटर पर पोस्ट किया, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने पोस्ट किया उससे वह ट्रोल हो गए। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर कनिका कपूर और यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘आज कल कुछ ‘कपूर’ लोगों पर टाइम भारी है, डरता हूं! हे मालिक रक्षा करना दूसरे कूपर-ऑन की, कोई गलत काम ना हो कभी, जय माता दी’,
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि द ताज लखनऊ होटल जैसी जगह में लोगों को स्क्रीन की सुविधा क्यों नहीं है? आखिर ताज एक बहुत बड़ा नाम और एक संपत्ति है। निश्चित रूप से वे पता लगा सकते थे।
ऋषि कपूर का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर यूजर्स गुस्सा जाहिर कर रहे है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर ऋषि कपूर मजाक से भरा ट्वीट कर रहे है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।
गौरतलब है कि कनिका कपूर ने लंदन से इंडिया आने के बाद एयरपोर्ट पर बिना चेकअप कराए वहां से निकल गईं और लापरवाही दिखाते हुए कई फंक्शनों में नजर आई। कनिका ने लंदन से आने की जानकारी दूसरों से छिपाकर रखी।
इस मामले में कनिका के खिलाफ कोरोना वायरस की जानकारी छिपाने समेत आईपीसी की तीन धाराओं में हजरतगंज, सरोजनीनगर और गोमतीनगर थाने में सीएमओ की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस के मुताबिक कनिका कपूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस समय महामारी कानून धारा 188 के तहत ही लागू है. आईपीसी की धारा 269 जानबूझकर लापरवाही बरतते हुए किसी अन्य व्यक्ति के जीवन पर खतरा पहुंचाने के लिए लगाई गई है, हालांकि ये एक जमानती अपराध है. इसमें छह महीने या इससे अधिक की सजा या जुर्माना दोनों का प्रावधान है।




