क्राइम

छत्तीसगढ़ – आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 पेटी मदिरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – cgtop36.com


कवर्धा। आबकारी विभाग अवैध शराब तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आबकारी टीम ने एक और बडी कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश की 24 पेटी शराब जब्त किया गया। आरोपियों अजय सिंह ठाकुर चौबे कॉलोनी रायपुर और टिकेंद्र साहू जैन मंदिर के पीछे भिलाई के पास से 24 पेटी कुल 1200 नग मध्यप्रदेश में निर्मित एवं विक्रय हेतु गोवा स्प्रिट व्हिस्की विदेशी शराब जब्त किया गया। जो चार पहिया वाहन में शराब की अवैध सप्लाई कर रहे थे।

read also – छत्तीसगढ़ -भूमि गाइडलाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट, रायपुर जिले के 107 गांवों में जमीन-खरीदी बिक्री पर मिलेगा लाभ

जिसकी जब्ती की गई। और दोनों आरोपियों पर गैर जमानती प्रकरण के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्ट रमेश कुमार शर्मा एवं उपायुक्त आबकारी एसएल पवार के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी जी पी एस दर्दी के मार्गदर्शन में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की साल्हेवारा से ग्राम खारा होते हुए रेंगाखार के रास्ते अवैध शराब की तस्करी की जानी है सूचना पर रात्रि को ग्राम खारा पर नाका लगाकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था वाहन चेकिंग के दौरान रात्रि में एक सफेद कलर की संदिग्ध कार खारा की ओर आती दिखी जिसे रोक कर तलाशी लेने पर गाड़ी में 24 पेटी गोआ स्प्रिट व्हिस्की केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु विदेशी अवैध मदिरा बरामद हुआ।

read also – छत्तीसगढ़ – रायपुर में राशन से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ खाक, चालक फरार

उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी बोडला आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, आबकारी उप निरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव, योगेश सोनी मुख्य आरक्षक जनक राम जगत जय सिंह मरकाम, आबकारी आरक्षक संदीप तिर्की, संजय सिंह ठाकुर, अमर पिल्ले एवं वाहन चालक राजेश कौशिक, डायमंड साहू, नगर सैनिक जीतेश दास मानिकपुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Related Articles

Back to top button