छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष जुनेजा ने दिया प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण…. – cgtop36.com

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार में बुधवार को कानपुर पहुची थी। प्रियंका का रोड शो केंट विधानसभा से प्रारंभ होकर किदवई नगर विधानसभा पहुंची , जहां प्रत्याशी अजय कपूर अपने समर्थक कार्यकर्तओं मतदाताओं के साथ किदवई नगर चौक में गुलाब के पंखुड़ियों से स्वागत किये, तत्पश्चात खुली जीप में जनसैलाब साथ कार्यकर्ता नाचते गाते प्रियंका के साथ रैली में साथ चल रहे थे।
रोड शो रैली में कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त छत्तीसगढ़ से पधारे पर्यवेक्षक विधायक कुलदीप जुनेजा पूरे समय साथ में रहे। जुनेजा ने प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने हेतु आमंत्रित किये तो उन्होंने प्रत्युत्तर में कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ आने के विषय में विचार करेंगी। विधानसभा छेत्र में कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह देख लग रहा था जैसे आज ही चुनाव का परिणाम आ गया हो।




