छत्तीसगढ़
लोरमी – शादी समारोह में बारातियों ने दुल्हन के पक्ष वालों को चाकू से किया लहूलुहान, जानें क्या है मामला – cgtop36.com

लोरमी- शादी समारोह में चाकूबाजी की वारदात हुई है। बारातियों ने जमकर उत्पात मचाने के बाद वधु पक्ष के लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गई। शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना पथरिया थाना के पंडरिया के झाप गांव की है।
read also Mahindra ने अनुभव देने के लिए अपनी कारों को किराए पर देने का किया विकल्प पेश
बताया जा रहा है कि शादी में मामूली बात को लेकर वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। बारातियों को वधु पक्ष वालों की बात इतनी बुरी लगी की दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।




