खेल जगत
शेन वॉटसन ने बताया भारतीय कप्तानों में अंतर, कहा–रोहित शर्मा अच्छे लीडर, विराट कोहली सुुपर ह्यूमन और धोनी बर्फ जैसे… – cgtop36.com

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में अंतर बताया है। उन्होंने कहा तीनों ही शानदार कप्तान हैं। शेन वॉटसन ने कहा कि रोहित अच्छे लीडर हैं, तो विराट कोहली सुपर ह्यूमन हैं। वॉटसन ने साथ ही कहा कि धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी रगों में बर्फ बहती है और वह किसी भी परिस्थिति में परेशान नहीं हैं।
read also – छत्तीसगढ़ – नक्सलियों का आतंक: दंतेवाड़ा में मालगाड़ी के इंजन को जलाया, प्रधानमंत्री के नाम पर फेंके पर्चे…
उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा नैचुरल लीडर हैं, दबाव की स्थिति में वह अविश्वसनीय काम करते हैं। रोहित की बल्लेबाजी देखना मुझे बहुत पसंद है, वह बहुत एलिगेंट हैं।’




