छत्तीसगढ़
जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, साजिश का लगाया आरोप
जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी की कार को ट्रक ने घसीटते हुए टक्कर मारी है। इस हादसे में प्रज्ञा निर्वाणी और उनकी बेटी बाल-बाल बची हैं। इस घटना को लेकर प्रज्ञा निर्वाणी का कहना है कि किसी ने जानबूझकर साजिश के तहत यह दुर्घटना की है। बता दें कि बेमेतरा से रायपुर जाते समय यह हादसा हुआ है।
जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने बताया कि वह खुद चला रहीं थीं तभी किसी ट्रक ने उनकी कार को घसीटते हुए टक्कर मारी। उनका कहना है कि उस ट्रक के नम्बर प्लेट पर हाथ से नम्बर लिखा गया था, जिससे किसी साज़िश का अंदेशा है। घटना में जिला पंचायत सदस्य और उनकी बेटी दोनों सुरक्षित है।



