छत्तीसगढ़

फसल नुकसान को लेकर युवा मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा

पलारी – अंचल में धान पकने के बाद हुई अतिवर्षा के चलते हरहुना धानो को बहुताय संख्या हुए नुकसानों के मुआवजे की मांग को लेकर युवा मोर्चा ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष सनकुमार साहू ने कहा है कि सरकार की धान खरीदी काफी विलंब है सामने दीपावाली त्यौहार है किसानो के सामने आर्थिक रूप से परेशानियां सामने खड़ी है किसान भाई लगातार मुआवजे की मांग कर रहे है पर शासन और प्रशासन इस विषय पर ध्यान नही दे रही है, जिसके हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपते हुए इसमे तत्काल किसानों को मुआवजे देने की मांग की है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा विनम्रता पूर्वक अगर शासन और प्रशासन इसमे ढिलाई बरत्ती है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों भाईयों के हित के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने और उग्र आंदोलन के लिए तैयार बैठी है।

read also..छत्तीसगढ़ – काम के डर से घ से भागी लड़की को पुलिस ने माता पिता से मिलाया

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संनकुमार साहू पूर्व मीडिया प्रभारी धीरज मिश्रा,कोसमंदी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा ,महिला मोर्चा जिला सदस्य चंचला चौबे ,अनुशुचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री पिकेन्द्र साय भाजयुमो मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू पूर्व पार्षद राजेन्द्र साहू धर्मेंद्र चन्द्राकर हेमकुमार साहू विकास मांडले चंदू ठाकुर भीखम वर्मा वासु चंद्रवंशी रामरतन साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button