छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेरा सांसद कार्यालय, विरोध प्रदर्शन के दौरान बजाई ताली और थाली

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने और राजनंदगांव सांसद के द्वारा किसान प्रदर्शन को लेकर किए गए टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सांसद कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोका। 

 कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने और राजनंदगांव सांसद के द्वारा किसानों के खिलाफ किए गए बयान बाजी के मामले को लेकर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सांसद कार्यालय का घेराव करने निकले। इस दौरान शहर के गुरुद्वारा चौक के समीप पुलिस ने आंदोलनरत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को रोका। अपने आंदोलन के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए हैं और राजनांदगांव के सांसद किसानों को नक्सली व खालिस्तानी बता रहे हैं। जिसका वे कड़ा विरोध करते हैं। 

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान ताली और थाली बजाई। वहीं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस किसानों के साथ है।

Related Articles

Back to top button