छत्तीसगढ़

रायपुर – तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, डिवाइडर से जा टकराई बाइक

रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकरा कर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रसनी निवासी पारस साहू अपनी बाइक सीजी 04 KE 3201 से जा रहा था। उसके साथ में उदल साहू पीछे बैठा हुआ था।

READ ALSO – अम्बिकापुर – रिंग रोड पर खडे होकर हादसे को आमंत्रित करते ट्रक, ट्रकों पर ताबड़तोड़ हुई कार्यवाही

बता दें की पारागांव के पास बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक डिवाइडर से जा टकरा गई। इससे बाइक चालक पारस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी उदल साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में आरंग पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button