छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – रिंग रोड पर खडे होकर हादसे को आमंत्रित करते ट्रक, ट्रकों पर ताबड़तोड़ हुई कार्यवाही

सोनु केदार – अम्बिकापुर शहर की रिंग रोड अवारा पशुओ के साथ बेपरवाह ट्रक मालिको के लिए महफूज ठिकाना बन गया है। रिंग रोड मे बेतरतीब खडे ट्रक और मालवाहक वर्षो से कई दुर्घटनाओ के कारण बन चुके हैं लेकिन अम्बिकापुर पुलिस हर बार मौन दर्शक के रूप मे व्यवहार करती आई है। ऐसे मे देर मे ही सही एक बार सरगुजा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने ऐसे बेतरतीब वाहनो पर कार्यवाही करने का मन बनाया और रिंग रोड के ऊपर खडे जानलेवा ट्रको पर कार्यवाही करके खूब वाहवाही लूटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रिग रोड मे बदहाल ट्राफिक व्यवस्था के कारण बदनाम सरगुजा पुलिस ने कोतवाली थाना स्टाफ की मदद से आज शहर मे ऐसे आठ ट्रको पर मोटर विकल एक्ट की धारा 283 के तहत कार्यवाही की है जो रिंग रोड पर खडे होकर किसी हादसे को आमंत्रण दे रहे थे।

नगर पुलिस अधीक्षक की माने तो ये कार्यवाही केवल एक दिन नहीं चलेगी ये तो ऐसे मोटर मालिको के लिए संकेत है जो रिंग रोड मे वाहन को खडा करवाते हैं। इतना ही नही नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये कार्यवाही यातायात पुलिस की ओर से लगातार जारी रहेगी.. तो देखते है साहब के दावे मे कितना दम है।

Related Articles

Back to top button