छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के राज्य सहकारी बैंकों में अब सिर्फ 4 घंटे ही काम, लॉक डाउन तक नियम लागू
छत्तीसगढ़ के राज्य सहकारी बैंकों में आने वाले दिनों में अब सिर्फ 4 घंटे ही काम किया जायेगा। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ये नियम जारी किये गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह नियम लॉक डाउन तक लागू होंगे। सोमवार से शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से ढाई बजे तक ही बैंककर्मी उपलब्ध रहेंगे एवं शनिवार को सिर्फ 2 घंटे ही बैंकिंग कार्य होंगे।





