Breaking News

भाटापारा – दाल मिल व्यवसाई का 20लाख रुपए की अमानत में खयानत करने वाला मुंशी गिरफ्तार – cgtop36.com


कुश अग्रवाल – थाना भाटापारा शहर से मिली जानकारी के अनुसारअपराध क्रमाक 206/2022 धारा 408,506 भादवि के आरोपी विक्की मोटवानी उर्फ कन्हैया मोटवानी पिता किशोर मोटवानी उम्र 40 साल साकिन मातादेवालय वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया मधु अग्रवाल पति राजेश अग्रवाल सदर बाजार ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि फर्म कामधेनु पल्सेस में विक्की मोटवानी पिछले एक साल से कामधेनु पल्सेस फर्म में काम कर रहा था जो व्यापारियों से पैसा वसूलने के बाद कामधेनु पल्सेस फर्म मे रकम जमा करता था जो विभिन्न व्यपारियों से लगभग 19,53,030/ रूपये की वसुलने के बाद विक्की मोटवानी द्वारा वसुली रकम फर्म में जमा नहीं किया प्रार्थिया द्वारा रकम जमा करने बोलने पर जान से मारने की धमकी एवं फर्म् को बरबाद कर देने की धमकी देकर अमानत में खयानत करना पाया गया।

प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विक्की मोटवानी उर्फ कन्हैया मोटवानी पिता किशोर मोटवानी उम्र 40 साल साकिन मातादेवालय वार्ड भाटापारा को पकडकर आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ व जांच कर पाया।

उक्त रकम को आईपीएल सट्टा में खर्च करना और खाने पीने में खर्च करना बताया है जो अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत दिनांक 27-04-2022 को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल। उक्त प्रकरण में प्रधान आरक्षक धनंजय यादव, आरक्षक श्रीचंद ध्रुव का विशेष योगदान रहा।



Related Articles

Back to top button