Breaking News

CG Breaking: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पुरानी पेंशन योजना लागू, वित्त विभाग का आदेश जारी…. – cgtop36.com


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग  ने दिनांक 01.11.2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त राज्य के कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन योजना  लागू करने के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में नवीन अंशदायी पेंशन योजना अंतर्गत की जा रही मासिक कटौती समाप्त करने बाबत् आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा दिनांक 01.11.2004 से लागू नवीन अंशदायी पेंशन योजना  के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना  राज्य के कर्मचारियों हेतु लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है।

दिनांक 01.11.2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त राज्य के कर्मचारियों जिन पर नवीन अंशदायी पेंशन योजना  लागू है, उनके नवीन अंशदायी पेंशन योजना हेतु की जा रही 10 प्रतिशत की मासिक कटौती दिनांक 01.04.2022 से (जो माह अप्रैल 2022 के लिए देय है) समाप्त किया जाता है। उक्त कमचारियों का अप्रैल माह के वेतन से सामान्य भविष्य निधि नियम  अनुसार मूल वेतन का न्यूनतम 12 प्रतिशत सामान्य भविष्य निधि राशि की कटौती की जावे।

सामान्य भविष्य निधि की कटौती का ब्योरा संचालनालय, कोष लेखा एवं पेंशन स्तर पर पृथक से रखा जावेगा तथा संबंधित कर्मचारियों के नवीन सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक आवंटित होने पर यह राशि उसमे दर्शायी जावेगी।



Related Articles

Back to top button