छत्तीसगढ़ का मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 21 से 24 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 22, 23 व 24 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली का मौसम गुरुवार शाम से बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से देर शाम दिल्ली में बूंदाबांदी हो सकती है साथ ही शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है और हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
यहाँ क्लिक कर जाने रायपुर लालपुर मौसम केंद्र का अपडेट
बता दें कि बुधवार को दिन भर बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके फलस्वरूप गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। रात के समय हलकों बारिश भी हो सकती है। यहां अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 एवं 97 फीसद रहने की संभावना है।
स्काइमेट वेदर क मौसम विज्ञानी पलावत ने कहा है कि शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं फिर मौसम साफ हो जाएगा। कहा जा रहा है कि तापमान में कुछ हद तक गिरावट हो सकती है और गर्माहट से थोड़ी राहत भी मिल सकती है।



