छत्तीसगढ़

दीवाली के दिन के लिए मौसम विभाग ने की है यह बड़ी घोषणा, ऐसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बारिश होने की उम्मीद नहीं है, दोपहर में गरज चमक के साथ हल्के छींटे पड़ने की संभावना थी जो कि साफ हो गया है।

आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है शुक्रवार शनिवार रात को जगदलपुर में 9.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा बिलासपुर संभाग में भी इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुवा। न्यूनतम तापमान सभी संभागों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान बस्तर संभाग को छोड़कर बाकी अन्य संभागों में कोई भी विशेष परिवर्तन नहीं कर पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button