प्रदेश के इन जिलों में हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई जिससे प्रदेश के इलाको में गर्मी से निजात मिल रही है बता दे की सोमवार को दोपहर 3 बजे के बाद जांजगीर जिले में तेज बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरने के साथ झमाझम बारिश भी हुई
READ ALSO – सरगुजा टीकाकरण के दौरान दो युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, एक था कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य कर्मियों से गालीगलौज, करने लगे हाईवोल्टेज ड्रामा
बता दे की रायपुर सहित बैकुंठपुर, अंधड़, बिलासपुर, रायगड़ में हल्की बारिश मौसम खुशनुमा रहा वही मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाको में आज 5 मई को हलकी बूंदाबादी के साथ बारिश होने की संभावना है मौसम वैज्ञानिको के अनुसार एक द्रोणीका विदर्भ से केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। दूसरा द्रोणीका पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है जिससे प्रदेश में आज 5 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
READ ALSO –छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी अब 15 मई तक लॉकडाउन घोषित, जाने किसे होगी छूट और किसे है मनाही
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।छतीसगड़ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुये साथ गर्जन के आकाशीय बिजली गिरने और अंधड चलने वाले क्षेत्र दिखाते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।
READ ALSO –अम्बेडकर अस्पताल में आज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा प्रारम्भ
बनंगाल की खाड़ी से प्रदेश में इस कारण से पिछले एक सप्ताह से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। सोमवार को भी प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे आ रहा है प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह राजधानी रायपुर में भी आज अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री है, जो सामान्यता से चार डिग्री कम था।





