छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी अब 15 मई तक लॉकडाउन घोषित, जाने किसे होगी छूट और किसे है मनाही

सरगुज़ा में 20 दिन के सख़्त लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। जिसे देखते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने ज़िले में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि पिछले लॉकडाउन के नियमों को संसोधित करते हुए कुछ रियायतें दी गयी है। आवश्यक सेवाओं जैसे- फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली, किराना, राशन सामग्रियों को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकेगी।

READ ALSO – इमरर्जेंसी केयर टेक्निशियन पाठ्यक्रम राज्य के सभी मेडिकल काॅलेजों में शुरू होगा

इसके अलावा ठेलों पर गली-मोहल्लों पर विक्रय किया जा सकेगा।इस बार पेट्रोल पंप से सभी पाबंदी हटा दी गयी है। अब हर वर्ग को पीओएल प्रदान किया जाएगा।बता दे कि दूध वितरण सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 6:30 तक किया जा सकेगा। सभी प्रकार के धार्मिक, राजनैतिक, जुलूस, सभा प्रतिबंधित रहेंगे। एलपीजी गैस सिलेंडर फ़ोन से ऑर्डर करने पर घर सुविधा प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button