छत्तीसगढ़

Weather Alert: मौसम का बदला मिजाज, छाए हुए हैं बादल, बारिश के आसार

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा हैं। शनिवार दोपहर से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। रविवार की सुबह भी मौसम का यही हाल है, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कार दिया था कि, प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए 24 घंटो में मौसम बदलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। बारिश की संभावना के साथ ही मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगर राज्य में बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button