कोरबा – शराब के नशे में धुत पति ने रेता पत्नी का गला, इस बात पर हुई कहासुनी – cgtop36.com

कोरबा – शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। आरोपी ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी से घर चलने के लिए कह रहा था, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। इस पर आरोपी ने पत्नी से मारपीट की और हंसिए से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की कोबरा टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Read Also – शादी के बाद गोद में उठाकर घूमते नजर आए रणबीर आलिया को, लट्टू हुवे जा रहे दूल्हे राजा
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी पति फरार है। बांगो थाना क्षेत्र में जलके अंचायत के खुतारपारा निवासी सुषमा बाई अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली आई थी। इसी दौरान देर रात उसका पति अशोक अघरिया शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंच गया और सुषमा से घर चलने के लिए कहने लगा। इस पर सुषमा ने मना किया, लेकिन अशोक नहीं माना और विवाद करना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ी की वहीं पास में रखे हंसिए से पत्नी पर वार कर दिया।
Read Also – मछली को निगल रहा था सांप अचानक आ गया दूसरा सांप फिर जो हुवा यकीं नहीं करोगे आप
हंसिया सुषमा के गले में लगा और खून की धार फूट पड़ी। वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिरी तो मौका देख अशोक वहां से भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने सुषमा के गले में कपड़ा बांधा और पुलिस को सूचना दी। फिर ERV टीम का स्टाफ सुषमा को इलाज के लिए 65 KM दूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई। वहीं अभी तक उसके पति अशोक अघरिया का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Read Also – कोंडागांव – नाबालिग से करता था दुष्कर्म, बहला कर भगा ले गया था युवक
सुषमा के पिता श्यामलाल पिता ने बताया कि उनका दमाद आए दिन शराब के नशे में धुत होकर आता और पत्नी से मारपीट करता था। उसकी जान को खतरा था। इसलिए सुषमा को मायके ले आए। कुछ दिन पहले भी अशोक उसे लेने आया था, पर उसकी हरकतों को देख सुषमा ने जाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज अशोक अगरिया शराब के नशे में आया और सुषमा पर हमला कर दिया।




