छत्तीसगढ़
मंदिर के दान पेटी से चिल्लर चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

बालोद। मंदिर के दान पेटी मे चोरी करने वाले शातिर चोर को गुण्डरदेही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिला थी कि एक व्यक्ति देशी शराब दुकान सिकोसा के पास एक गुलाबी रंग की तकिया खोल का थैला बनाकर बहुत सारा चिल्लर रखा है। तथा चिल्लर भुनाने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई. और आरोपी को पकड़ा।
read also- खाली प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर आरोपी ने प्लॉट किया अपने नाम, रजिस्ट्री कार्यालय से दस्तावेज निकाले तो पता चला सच
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश यादव पिता राधेलाल यादव उम्र 28 साल साकिन निपानी थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया। दुर्गा मंदिर के दान पेटी को तोडकर दान पेटी मे रखे चिल्लर पैसे चोरी करना स्वीकार किया।



