मध्यप्रदेश
बीजेपी नेता और दोस्तों ने युवती को जबरन पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप, हालत हुई खराब तो फेक गए घर के बाहर, जानें मामला

मध्यप्रदेश – शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा में भाजपा नेता और उसके साथियों पर युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। 20 साल की युवती का आरोप है कि उसे अगवाकर फार्म हाउस में ले गए और जबरदस्ती शराब पिलाई। उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि महिला की स्थिति खराब होने पर आरोपी उसे उठाकर उसके घर के सामने ही फेंक कर चले गए।
आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और उसे नजदीकी थाना ले जाकर एफआईआर दर्ज कराई। जहां पर मामला गंभीर होने की बात कहकर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।




